डॉक्टर निसार अहमद के सहयोग से मेडिकल एज्युकेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया
कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर्स को नई तकनीक एवं रिसर्च के बारे में बताया गया
जयपुर।
डॉक्टर निसार अहमद के सहयोग से 15 दिसम्बर को सी-स्कीम स्थित होटल पार्क प्राइम में मेडिकल एज्यूकेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर्स को मेडिकल क्षेत्र की नई तकनीकी एवं रिसर्च की जानकारी दी गई एवं बीमारियों के बेहतरीन इलाज की विधियों को बताया गया।
कॉन्फ्रेंस में यूरोलॉजी विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, जनरल मेडिसिन विभाग, चेस्ट एंड टीबी विभाग और न्यूरोलॉजी विभाग के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया और उनसे सम्बन्धित जानकारियां प्रदान की गई। इसमें जयपर के लगभग 120 फिजिशियन डॉक्टरों ने हिस्सा लिया तथा इनमें से कुछ मुख्य अतिथि के तौर पर भी मौजद रहे। कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम पांच सेशन में रखा गया जिनके अंदर हर सेशन में अलग-अलग मख्य अतिथियों के नेतृत्व में प्रस्तुतकर्ता ने अपने-अपने विभाग के बारे में जानकारियां प्रदान की।
इसमें पहले सेशन का आगाज़ डॉक्टर गुलाम कुतुब चिश्ती, डॉक्टर तबस्सुम जाफरी, डॉक्टर अब्दुल शकूर, डॉक्टर आगाह शाहनवाज़ के नेतृत्व में चेस्ट एंड टीबी विभाग से डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने शवसन से होने वाली बीमारियों और उनके बचाव के उपायों के बारे में समझाया। इसके बाद दूसरे सेशन में जनरल मेडिसिन विभाग से डॉक्टर आदिल अज़ीज़ ने डॉक्टर शफीक नकवी, डॉक्टर अब्दुल रऊफ सैफ़ी, डॉक्टर परवेज पैकर, डॉक्टर तस्लीम बानो के नेतृत्व में सामान्य मौसमी बीमारियों के बारे में बताकर अपनी प्रस्तुति पेश की।
इसके बाद तीसरे सेशन में डॉक्टर फरहत चौधरी, डॉक्टर मालिक फय्याज, डॉक्टर अबू उबैद, डॉक्टर दिलशाद अली के नेतृत्व में कार्डियोलॉजी विभाग से डॉक्टर रशीद अहमद ने हृदय में होने वाली बीमारी, उनसे बचने के उपायों के बारे अपनी प्रस्तुति पेश की। इसके बाद चौथे सेशन में यूरोलॉजी विभाग से डॉक्टर निसार अहमद ने डॉक्टर महमूद अहमद, डॉक्टर अब्दुल्लाह जफर, डॉक्टर खान जलाल, डॉक्टर आफताब हुसैन नकवी की रहबरी में अपने कार्यक्रम को पेश किया और अंत में डॉक्टर निसार अहमद, डॉक्टर इरफान अली, डॉक्टर मुजफ्फर पाशा हुसैन और डॉक्टर नाज मियां जैदी के नेतत्व में न्यूरोलॉजी विभाग से डॉक्टर इब्राहीम खान ने मिर्गी के दौरे और उसके निवारण के बारे में अपनी प्रस्तुति दी।
इसमें आए हुए फिजिशियन डॉक्टरों ने प्रस्तुति देने वालों से सवाल जवाब भी किए तथा आए हुए मुख्य अतिथियों द्वारा प्रस्तुति देने वाले डॉक्टरों को मोमेंटो देकर सम्मानित गया और मुख्य अतिथियों को भी मोमेंटो से नवाजकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अबुजर जैदी ने संचालन कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। डॉक्टर फरहान मंसरी की सरपरस्ती और मेहनत से परे प्रोग्राम का खाका तैयार किया गया जिसकी वजह से परा कार्यक्रम सफल रहा। इसमें सहयोगकर्ता के रूप में मोहम्मद नासिर अब्बासी और वसीउद्दीन कुरैशी ने अपना सहयोग व योगदान दिया तथा इन्हें भी मोमेंटो से नवाजकर सम्मानित किया गया।