गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीपीआई ने निकाली विशाल तिरंगा रैली

बारां।


                   


              आजाद भारत के 71वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया बारां इकाई के जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज ने अंजुमन चौराहे पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद एक विशाल तिरंगा रैली सविंधान रैली के रूप में अंजुमन चौराहे से निकाली गई जो मेला ग्राउंड, मांगरोल दरवाजा, श्योपुरियांन मस्जिद, चौमुखा बाजार, घण्टाघर सर्राफा बाजार, सदर बाजार होते हुए धर्मादा चौराहे से भाईजान के मकान पर आमसभा में तब्दील हो गई। जहां मंड्रेला सीएचसी पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार गुरजंट सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी देश मे हिन्दू- मुस्लिम भाईचारा कायम है, और ये हमेशा कायम रहे इसके लिए संविधान की हिफाजत करना बेहद जरूरी हैं।


                आज पूर्ण बहुमत की बीजेपी सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। लोगो को धर्म के आधार पर बांट रही है। इनके मंसूबो पर पानी फेरने की जरूरत है। वहीं जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज ने भी तिरंगा रैली को सीएचसी प्रदेश सम्बोधित किया। रैली बहुत विशाल थी जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान रैली में असलम कालू, इफ्तिखार अहमद, अलीम मंसूरी,गुलशेर अहमद,इरशाद अंसारी, पॉपुलर फ्रंट के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आलम, अख्तर हुसैन, शहादत अंसारी, अहले सुन्नत के सदर रईसुद्दीन शेख, पंचायत श्योपुरियांन के सदर हाजी हसीब अंसारी, रहीम खान गोश्त वाले, मामा कदीर सहित हजारों लोग उपस्थित हुए। 


Popular posts from this blog

इस्लामिक तारीख़ के नायक : पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु

दुआ के कबूल होने का वक्त और जगह

तिजारत में बरकत है