बीजेपी राज में बज रहा अपराध का डंका - अखिलेश

 


लखनऊ (एजेंसी)।


           


           


               एसपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में अपराध का डंका बज रहा है। पुलिस कमिश्नरी के बाद भी राजधानी लखनऊ में ताबड़तोड़ हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था जस की तस है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं रोज दहलाती हैं।


               महिलाओं और बच्चियों तक का जीवन संकट में हैं उनके साथ बलात्कार- हत्या जैसे जघन्य कांड का सिलसिला जारी हैअखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम यही रामराज उत्तर प्रदेश में स्थापित करना चाहते हैं।


शुक्रवार को जारी बयान में सपा मुखिया ने कहा कि लखनऊ में पुलिस कमिश्नर भी अब तक कोई करिश्मा नहीं कर पाए हैं और नए डीजीपी साहब तो आते ही टॉप टेन अपराधियों की खोज में लग गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री जी का दावा है कि अपराधी या तो जेलों में हैं या प्रदेश के बाहर चले गए हैं


Popular posts from this blog

इस्लामिक तारीख़ के नायक : पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु

दुआ के कबूल होने का वक्त और जगह

तिजारत में बरकत है