72 लाख लोगों को मुफ्त राशन देगी , केजरीवाल सरकार, विधवा पेंशन भी बढ़ाई


         नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में तेजी से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें और प्रशासनिक मशीनरी भी सक्रिय हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पहली बार डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली के 72 लाख लोगों का राशन कोटा बढ़ाने की घोषणा की है। राशन कार्ड धारियों को मिलेगा साढ़े सात किलो राशन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के कारण दिहाड़ी मजदूरों को ज्यादा परेशानी हो रही है।


                         उनके सामने रोजी-रोटी का संकट सामने आ रहा है। इसलिए उन्होंने दिल्ली के 18 लाख राशन कार्डधारी परिवारों के 72 लाख लोगों का राशन बढ़ाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हर शख्स को 7.5 किलो मुफ्त राशन सरकार, विधवा पेंशन पशन का मिलेगा। पहले का कोटा 5 किलो का था। लोगों को राशन का वितरण आगामी 30 मार्च से किया जाएगा।


               विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांगों की पेंशन को किया डबल मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राशन मात्रा बढ़ाने और मुफ्त वितरण करने की घोषणा के साथ विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन को भी डबल कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन में पूर्व में मिलने वाली पेंशन से गुजारा करा पाना मुश्किल लग रहा था।


                 ऐसे में सरकार ने 2 लाख 50 हजार विधवाओं की पेंशन को डबल करने का निर्णय किया है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली में पहले से लागू है ये पाबंदियां कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में 31 मार्च तक पेंशन भी बढ़ाई 20 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई हुई है


                  ऐसे सभी रेस्टोरेंट को बंद करने का निर्देश दिए गए हैं, जिनमें लोग खाना खाते हैं इसी तरह सभी शैक्षणिक संस्थान, साप्ताहिक बाजार, सिनेमाघर, जिम, नाइटक्लब आदि बंद हैं। योगी सरकार ने भी की राहत पैकेज की घोषणा इससे पहले शनिवार को ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिहाड़ी और मनरेगा श्रमिकों को मदद देने के लिए राहत पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य के 1.5 करोड़ श्रमिकों को राशन और आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें मनरेगा श्रमिकों के परिवारों को एक महीने का राशन देने और 35 लाख 37 हजार दिहाड़ी मजदूर, ठेला संचालक, सफाईकर्मी और पंजीकृत श्रमिकों को एकएक हजार रुपए देने की घोषणा की है।


Popular posts from this blog

इस्लामिक तारीख़ के नायक : पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु

दुआ के कबूल होने का वक्त और जगह

तिजारत में बरकत है