विधाधर नगर जोन मे नगरीय विकास एवं विज्ञापन शुल्क जमा नहीं कराने पर 7 सम्पत्ति कुर्क
जयपुर।
नगरीय विकास कर जमा नही कराने वालों पर सख्ती बरतते हुए नगर निगम द्वारा लगातार बकायादारों की सम्पत्तियां कुर्क की जा रही है। इसी कडी में बुधवार उपायुक्त विधाधर नगर जोन करणी सिंह के नेतृत्व मे 6 सम्पत्तियों को कुर्क किया गया। उपायुक्त करणी सिंह ने बताया कि दो सम्पत्तिधारकों द्वारा मौके पर ही बकाया यूडी टैक्स जमा कराया गया।
राजस्व अधिकारी हंसा मीणा एवं अकबर खान के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा कोचिंग संस्थान एक्स्ट्रा मार्क्स द्वारा विज्ञापन शुल्क जमा नही कराने पर कोचिंग सम्पत्ति को भी कुर्क किया गया। इस दौरान विधाधर नगर जोन में कुल 8 लाख 54 हजार 653 रू का नगरीय विकास कर जमा हुआ। इसी प्रकार हवामहल जोन पूर्व मे उपायुक्त रामकिषोर मीणा के निर्देषन मे राजस्व अधिकारी सरोज पारीक एवं राजस्व टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाही अमल में लाने से पूर्व ही बकायादारों द्वारा 3 लाख 512 रू का यूडी टैक्स जमा कराया गया।
बुधवार को सिविल लाईन जोन में 11 लाख 40 हजार, सांगानेर जोन में 12 लाख, आमेर जोन मे 1 लाख 61 हजार का यूडी टैक्स लिए एवं 4 लाख 21 हजार 430 रू का विवाह स्थल शुल्क प्राप्त हुआ। हॉल मानसरोवर जोन में 8 लाख 25 हजार 750 तथा । हवामहल पष्चिम जोन में 2 लाख 18 हजार रू का नगरीय विकास कर प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मोतीडूंगरी जोन में 6 लाख 27 हजार 85 रू यूडी टैक्स के प्राप्त हुए। -