जफर मिर्जा ने वार्ड 65 की गंदी गलियों की अपने खर्चे पर सफाई करवाई


जयपुर।


                    नगर निगम के नए वार्ड 65 में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष जफर मिर्जा ने अपने निजी खर्चे पर गंदी-सड़ी गलियों को साफ करवा दिया है। वार्ड 65 के लोग गंदी गलियों की बदबू से परेशान थे और नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे थे। कोरोना महामारी समय में निगम ने यहां बिल्कूल सफाई नहीं की थी। यहां गलियों की सफाई नहीं होने की शिकायत आम हो गई है। लेकिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष जफर मिर्जा ने गंदी गलियां साफ करवाकर बहुत अच्छा काम किया है। जफर मिर्जा का कहना है कि मुझे लोगों की खिदमत करनी है।


                 यह गंदी गलियां वार्ड में बीमारी फैला रही थी। मिर्जा वार्ड 65 में इस बार पार्षद का चुनाव भी लड़ना चाहते हैं। लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने यह नेक काम करवाकर लोगों का दिल जीत लिया है। यदि जफर मिर्जा इसी तरह जनता की खिदमत के कार्य करते रहे तो जनता भी चुनावों में उनका समर्थन कर सकती है। क्योंकि चारदीवारी क्षेत्र में गंदी गलियां साफ करवाना इतना आसान नहीं माना जाता है। यहां नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी जनता की बिलकुल ही नहीं सुनते हैं। लेकिन जफर मिर्जा ने यहां बड़ा काम करके बता दिया कि लोगों की खिदमत का उनके दिल में दर्द भरा है


Popular posts from this blog

इस्लामिक तारीख़ के नायक : पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु

दुआ के कबूल होने का वक्त और जगह

तिजारत में बरकत है