लॉकडाउन समय में विभिन्न संस्थाओं ने किया सराहनीय काम
जयपुर।
लॉकडाउन समय में कई सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ ने लोगों के दुःख दर्द कम करने के लिए अच्छा काम किया था और अभी कर रही हैं। इन संस्थाओं ने गरीबों को राशन, सेनेटाइजर, साबुन एवं मास्क का वितरण किया। इन संस्थाओं में मुख्य हैं
ए.आर. वेलफेयर फाउंडेशन : ए.आर. फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जिसने कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन में गरीब एवं असहाय लोगों की काफी मदद की है। संस्था ने ऐसे लोगों को आटा, चावल, दाल, साबुल एवं अन्य सामग्री पहुंचाई जिनके पास पेट भरने की कोई व्यवस्था नहीं थी। संस्था ने लोगों को मास्क भी बांटे और कोविड-19 के बारे में उन्हें जागरूक भी किया। नाई की थड़ी एवं देहली बाईपास की कच्ची बस्तियों में संस्था का काम अच्छा रहा।
ए.आर. फाउंडेशन सामान्यत गरीब छात्र-छात्रों, गरीबों को रोजगार प्रदान करने में मदद करता है। पूर्व आई.ए.एस. ए.आर. खान संस्था के अध्यक्ष हैं जिन्होंने स्वयं को पूरी तरह समाज सेवा के लिए समर्पित कर रखा है।
अल्पसंख्यक रिलीफ एण्ड वेलफेयर सोसायटी : अल्पसंख्यक रिलीफ एण्ड वेलफेयर सोसायटी राजस्थान में अल्पसंख्यकों में शिक्षा एवं सामाजिक व राजनैतिक जागरूकता का काम करती है। सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद असगर अहमद ने लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों की बहुत मदद की। उन्होंने राशन, दवाईयां एवं सब्जी आदि जरूरतमंद लोगों को पहुंचवाई। यहीं नहीं अल्पसंख्यक रिलीफ एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद असगर ने उन लोगों को प्रोत्साहन किया जो कोविड-19 में समाज सेवा में लगे हुए थे। संस्था ने ऐसे लोगों को कोरोना वीर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। उन्होंने अच्छे काम के लिए विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, डॉ. महेश जोशी सहित अनेक लोगों को सम्मानित करके हौसला बढ़ाया। सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद असगर ने राजस्थान लोकसेवा आयोग और राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में मुस्लिम सदस्य मनोनीत करने की भी सरकार से मांग की है।
आरी तारी दस्तकार मजदूर कल्याण संस्थान : आरी तारी दस्तकार मजदूर कल्याण संस्थान ने लॉकडाउन के शुरुआत में ही गरीब और मजदूरों की खिदमत शुरु कर दी थी। इन्होंने कच्चा राशन और पका राशन जरूरतमंदों तक पहुंचाया। संस्था के अध्यक्ष आजम खान ने अपनी बेटी की शादी में होने वाला खर्चा गरीब लोगों की मदद में खर्च कर दिया। उन्होंने उन कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने लॉकडाउन समय में लोगों की खिदमत की।
हाजी आफताब : वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर एवं सामाजिक कार्यकर्ता हाजी आफताब ने लॉकडाउन के समय में गरीब एवं जरूरतमंदों की रोजाना 300-400 किलो सब्जी बांटकर की। हाजी आफताब ने आटा, दाल एवं अन्य खाद्य सामग्री भी लोगों में वितरण की।