सचिन पायलट के लालच और अति महत्वकांक्षा के चलते रुका प्रदेश का विकास



  • मुख्यमंत्री गहलोत को हटाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाया 

  • विधायकों को दिया 35 करोड़ तक का ऑफर 

  • गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में अच्छा प्रबंधन किया था कोरोना से निपटने में, लेकिन पायलट ने नहीं सोची जनता की


कार्यालय संवाददाता जयपुर।


                                    प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लालच और अतिमहत्वकांक्षा के चलते राजस्थान प्रदेश का विकास वर्तमान में रुक सा गया है। सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री बनने के लिए अन्दरखाने भाजपा से साजिश करके कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश की और करीब 18 विधायकों को साथ लेकर भाजपा शासित राज्य हरियाणा में एक होटल में डेरा डाल दिया। जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना से निपटने के लिए और प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रहे थे तब ही पायलट गहलोत सरकार को गिराने की साजिश कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा की थी कि राजस्थान में कोरोना से निपटने के लिए गहलोत ने अच्छा काम किया है। लेकिन सचिन को राजनीतिक विरासत के चलते मिली आसान सफलता से उन्होंने राजनीतिक विश्लेषण कुछ अलग तरह से ही कर लिया।


                          मुख्यमंत्री पद और करोड़ों के लालच के चलते पायलट ने टोंक की जनता, जहां से वे जीते हैं, प्रदेश की जनता और पार्टी की आस्था की धज्जियां उड़ा दी। पायलट ने प्रदेश में ऐसे हालात कर दिए हैं कि प्रदेश में विकास की बात न होकर विधायकों की खरीद फरोख्त, बाड़ेबंदी एवं कोर्ट के फैसले की बात हो रही है। टोंक विधानसभा क्षेत्र जो मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है यहां के वोटरों ने भाजपा के युनूस खान को वोट न देकर कांग्रेस के पायलट को वोट दिए, लेकिन पायलट ने यहां के वोटरों के साथ विश्वासघात किया है। पायलट वैसे तो कभी विकास पुरूष नहीं रहे। उन्होंने सांसद और मंत्री रहते कभी किसी क्षेत्र का विकास नहीं करवाया। टोंक के लोगों ने सोचा पायलट क्षेत्र का विकास करेंगे लेकिन पायलट अरबों रुपए की खरीद फरोख्त कर रहे हैं।


        यदि अशोक गहलोत अपनी सूझ बूझ से काम नहीं लेते तो पायलट जैसे असक्षम नेताओं के हाथ में प्रदेश की बागडोर चली जाती तो प्रदेश का दुर्भाग्य होता। जो नेता ऐसी पार्टी को धोखा दे सकता है जिसने उसे ऊंचाइयों पर पहुंचाया, वह किस प्रकार जनता एवं प्रदेश का विकास कर सकता बाड़ी क्षेत्र से विधायक मलिंगा ने सचिन पायलट की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि पायलट ने उन्हें 35 करोड़ लेकर भाजपा का साथ देने के लिए कहा। इससे पता लगता है कि सचिन पायलट का चेहरा कुछ और वास्तविकता कुछ और है। अगर ऐसे नेताओं के हाथ और में सरकार आती है तो देश की बर्बादी भी तय मानिए।


Popular posts from this blog

इस्लामिक तारीख़ के नायक : पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु

दुआ के कबूल होने का वक्त और जगह

तिजारत में बरकत है