संवैधानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर रही है मोदी सरकार-अकबर कासमी
दो अक्टूबर तक चलेगा सांझी विरासत मंच का हस्ताक्षर अभियान
झुंझुनूं। सांझी विरासत मंच का हस्ताक्षर अभियान 15 अगस्त से शुरू हुआ जो कि 2 अक्टूबर तक चलेगा। सांझी विरासत मंच के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी अकबर कासमी ने अपने झंझुनूं के दौरे के दौरान बताया कि हमारे देश में जबसे संविधान लागू हुआ है सभी सरकारों ने संवैधानिक प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया है। यही हमारी परंपरा भी है और प्रजातंत्र के लिए जरूरी भी है। लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से एक के बाद एक संवैधानिय प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं संवैधानिक मर्यादाएं भी तार-तार हो गई है। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारे देश में प्रजातंत्र ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। इसलिए हम देश के अवाम की ओर से आग्रह करते हैं कि वक्त की जरूरत समझते हुए सभी एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाए कि यह संविधान के अनुसार काम करें और संविधान विरोधी नीतियों को बंद करें। इसी महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए और विपक्षी पार्टी के नेताओं को एकजुट करने के लिए 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सांझी विरासत मंच के कार्यकर्ताओं की तरफ से परे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पार्षद जब्बार फूलका, जिला महासचिव इदरीश रहमानी, इशाक भाटी आदि मौजूद थे।