दिवाली पूजा में भाजपा से अलग दिखाई दिया केजरीवाल का हिंदुत्व

       दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी के साथ शनिवार को अक्षरधाम मंदिर में दिवाली की पूजा की। इस अवसर पर केजरीवाल सरकार के ज्यादातर मंत्री अधिकारी एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर बम पटाखे की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। मंत्रों के उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंत्रिमंडल साथियों के साथ करीब 54 मिनट दीपावली की पूजा की। दीपावली पूजा के अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता एवं शांति सौहार्द का वातावरण साफ दिखाई दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की दीपावली पूजन का ज्यादातर चैनलों ने सीधा प्रसारण किया। केजरीवाल की दीपावली पूजन में दिल्ली के दो करोड़ नागरिकों ने भी भाग लिया। दीपावली पूजन के जरिए अरविंद केजरीवाल ने देश में हिंदुओं को संदेश दिया कि हम देश के सच्चे हिंदू हैं जो देश के सभी जातियों समुदायों एवं धर्मों के लोगों को साथ लेकर चल सकते हैं। जहां शांति है सौहार्द है वही विकास है केजरीवाल ने दिल्ली के नागरिकों को दिखा दिया कि सत्ता में रहने एवं चुनाव जीतने के लिए आपस में देश के लोगों को बांटने की जरूरत नहीं है बल्कि लोगों को जोड़ने की जरूरत है।


        केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, पानी, बिजली एवं यातायात जैसी सुविधाएं विकसित की है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि वे दिल्ली के सभी नागरिकों से समान रूप से मोहब्बत करते हैं। दिल्ली सरकार के जितने भी प्रोग्राम है उनमें किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाता है यही कारण है कि पिछले वर्ष दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में सभी धर्मों के लोगों ने एकमत होकर केजरीवाल की पार्टी को वोट देकर भारी बहुमत से जिताया था। दूसरी तरफ भाजपा जो हिंदुत्व के आधार पर चुनाव जीत रही है कि दीपावली दूसरी तरह मनाई जाती है। भाजपा की दीपावली में ऐसे लगता है कि दीपावली सिर्फ हिंदुओं के लिए है और भाजपा जो भी धार्मिक कार्यक्रम कर रही है वह हिंदुओं पर एहसान है। भाजपा के धार्मिक एवं चुनावी प्रोग्रामों में हमेशा हिंदू मुस्लिम की बात की जाती है। दोनों समुदाय में नफरत बढ़ाने के भाषण जानबूझकर भाजपा नेताओं के द्वारा दिए जाते हैं। धार्मिक कायक्रमों को भाजपा इस तरह तैयार करती है जिससे सांप्रदायिकता बढ़े और तनाव पैदा हो बाद में हिन्दू मुस्लिम में बढ़ा तनाव भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाता है। भाजपा के धार्मिक एजेंडा में देश के नागरिकों का विकास, देश का विकास कहीं दिखाई नहीं देता है। जबकि केजरीवाल हिंदू धर्म को दिल से मानने वाले हैं और भारत की गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने वाले हिंदू नेता हैं।


Popular posts from this blog

इस्लामिक तारीख़ के नायक : पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु

दुआ के कबूल होने का वक्त और जगह

तिजारत में बरकत है