सांचौर नगरपालिका चुनाव में दोनों प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत, कई वार्ड में कड़े मुकाबले
- भाजपा ने एक और कांग्रेस ने तीन मुस्लिम चेहरों को उतारा मैदान में जबकि एक निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहा है।
- शहर के 35 वार्डों में 92 उम्मीदवार भाजपा ने 33 कांग्रेस ने जबकि 30 निर्दलीय चुनावी मैदान में डटे हुए है।
- 28 जनवरी को मतदान 31 को मतगणना कई दिग्गजों को दे रहे है निर्दलीय टक्कर
- दोनों पार्टियों द्वारा 35 वार्ड में जनसंपर्क तेज प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदान की कर रहे है अपील
सांचौर। ज्यों-ज्यों नगरपालिका चुनाव की तारीख नशदीक आ रही है। वैसे वैसे शहर की चुनावी राजनीति उफन पर है। संपूर्ण वार्डों में वोटरों को लुभाने को लेकर जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क तेज कर रहे है। नगरपालिका चुनाव को लेकर अब चुनाव प्रसार परवान पर है चुनाव को लेकर किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों का चुनाव प्रसार जोर-शोर पर है। शहर के गली मोहल्लों से लेकर चौक- चौराहों तक चुनाव प्रसार की रौनक खुब दिखाई दे रही है। घर-घर गली-गली घूमकर प्रत्याशी अपने लिए समर्थन जुटा रहे है। नगरपालिका चुनाव की रौनक शहर में खुब दिखाई देने लगी है। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रसार में अपनी ताकत झोंक दी है। शहर के 35 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव प्रसार को लेकर दोनों प्रमुख दलों ने जी जान लगाकर मेहनत कर अपने-अपने पक्ष में अपनी जीत के गणित को सीधा करने के लिए रूठों को मनाने व नए लोगों को साथ लाने जैसे प्रयास किए जा रहे है। प्रत्याशी व उनके समर्थक गली-गली व घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है। वार्डों में नेताओं और प्रत्याशियों द्वारा बैठकों करके प्रत्याशी अपने पक्ष में प्रसार कर रहें है। इधर निर्दलीयों ने भी नींद उड़ा रखी है 35 वार्डों के चुनावों के लिए 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें शहर के वार्ड संख्या 2, 9, 10, 11, 13, 18 कांग्रेस समर्थित माना जा रहा है। वार्डसंख्या 8, 16, 17, 22, 24, 26, 29, 33 कांग्रेस के बागी प्रत्याशी माने जा रहे है। वहीं वार्ड संख्या 3,7,13, 15.17. 18.19.20.23. 30 भाजपा के बागी माने जा रहे है। इसमें अधिकांश वे प्रत्याशी है। जो पार्टी से टिकट नहीं देने से नाराज होकर बगावती सुर अपनाते हुए पार्टी प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे है। नगरपालिका चेयरमैन की सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से मुकाबला रोचक होने का अनुमान है। भाजपा की और से सांसद देवजी पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव,पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, मिलापचंद मेहता चुनाव प्रसार की कमान संभाले हुए है वहीं कांग्रेस की और से वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई, पूर्व प्रधान डॉ. शमशेर अली सैयद,वरिश्ठ कांग्रेसी नेता चितलवाना प्रधान प्रतिनिधि हिन्दूसिंह दुठवा प्रसार अभियान की डोर संभाले हुए है। कांग्रेस सरकार होने से स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई के सहारे पालिका अध्यक्ष जंग जीतने की तैयारी कर रही है। पालिका चुनाव को लेकर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। जिसको लेकर सांख दांव पर लगा रखी है। जिसमें वार्ड संख्या 7,13,17,18, 21,22,25, 26, 29,33 ये वार्ड हॉट सीट है। जिसको लेकर दोनों दलों की साख दांव पर है। वार्ड संख्या 7 से भाजपा के सलमा बानों का मुकाबला कांग्रेस के अफसाना बानों से हो रहा है। शहर में एक मात्र भाजपा से मुस्लिम चेहरा जो अपना भाग्य आजमा रहा है वहीं बीच का रोडा बना निर्दलीय संगीता देवी बिगाड़ सकती है दोनों दलों की गणित वहीं वार्ड संख्या 13 से कांग्रेस के नरेष सेठ का मुकाबला भाजपा के बाबुलाल जैन से हो रहा है। वहीं वार्ड 17 से भाजपा नेता व पूर्व विधायक लक्ष्मीचंद के पुत्र धनपतराज मेहता जिनका मुकाबला कांग्रेस के नेता पूर्व पार्षद चंपालाल मेहता से मुकाबला है। वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी पीरचंद भंसाली का मुकाबला भाजपा के बागी व पूर्व पार्षद चंपालाल खत्री से है। यहां कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। वार्ड 21 से कांग्रेस के पुराने नेता कान्तिलाल माहेश्वरी का मुकाबला भाजपा के नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार राठी से सब की निगाहे इस सीट पर है। वार्ड 22 से कांग्रेस के अमीत खान का मुकाबला कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी वसीम उर्फ बंटी बन्ना से हो रहा है। वार्ड 25 से नेता प्रतिपक्ष रहे बीरबल बिश्नोई का मुकाबला सांयति बिश्नोई से है। वार्ड 26 से पूर्व पार्षद निर्मला बिश्नोई का मुकाबला कांग्रेस की बागी बबिता बिश्नोई से है। यहां भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। वार्ड 29 में कांग्रेस के मूलचंद का मुकाबला पार्टी के बागी केवलचंद सेठिया से है। वहीं भाजपा के सवाराम पटेल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वार्ड 33 से कांग्रेस नगर अध्यक्ष छगनलाल मेघवाल का कांग्रेस के बागी दीलिप कुमार व भाजपा के हमीराराम के बीच त्रिकोणीय मकाबला देखा जा रहा है।