गणतंत्र दिवस को एएमयू में दबाया जाएगा टाइम कैप्सूल

 


अलीगढ़। गणतंत्र दिवस के दिन AMU के 100 साल के शानदार सफर को संजोए एक दस्तावेज से युक्त इस 'टाइम कैप्सूल' को विश्वविद्यालय परिसर में जमीन के अंदर रखा जाएगा। उत्तर पदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के लिए इस साल का गणतंत्र दिवस बेहद खास और ऐतिहासिक होगा। इस दिन 100 साल के शानदार सफर को संजोए एक दस्तावेज से युक्त इस 'टाइम कैप्सूल' को विश्वविद्यालय परिसर में जमीन के अंदर रखा जाएगा। AMU के प्रवक्ता राहत अबरार ने बताया कि जिस दस्तावेज को टाइम कैप्सूल (काल पात्र) में रखा जाएगा, उसे विद्वानों के एक समूह ने तैयार किया है। इस दस्तावेज में वर्ष 1920 में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज के अलीगढ मस्लिम विश्वविद्यालय में तब्दील होने के बाद के यादगार सफर को इबारत की शक्ल दी गई है।उन्होंने बताया कि करीब डेढ टन वजन के इस स्टील निर्मित कैप्सूल को विश्वविद्यालय परिसर के हृदय स्थल माने जाने वाले विक्टोरिया गेट के सामने 30 फीट की गहराई में रखा जाएगा। अबरार ने बताया कि एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सूत्रधार होंगे। वर्ष 1877 में सर सैयद अहमद खान द्वारा स्थापित मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज के वजूद में आने के बाद भी ऐसा एक कैप्सूल कॉलेज परिसर में गाड़ा गया था। उसमें भी इस संस्थान की स्थापना से जुड़े इतिहास के दस्तावेज रखे गए थे। वर्ष 1920 में इस कॉलेज को संसद द्वारा कानून बनाकर विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। हालांकि एएमयू प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इससे पहल गाड़ गए कप्सूल का बाहर निकाला जाएगा या नहीं।

 

Popular posts from this blog

इस्लामिक तारीख़ के नायक : पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु

दुआ के कबूल होने का वक्त और जगह

तिजारत में बरकत है