अजमेर दरगाह पर पेश की गई खास-ओ-आम की चादरें
हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी जिन्हें ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती इस्लाम धर्म के एक ऐसे महान सूफी संत रहे है। जिन्होने इस्लाम के सुखते दरख्त को फिर से हरा भरा किया। जो गरीबो के मसीहा थे। खुद भूखे रहकर दुसरो को खाना खिलाते थे। जो दीन दुखियो के दुखो को दूर करते थे। जो पाप को पुण्य में बदल देते थे। वो अल्लाह के सच्चे बंदे थे। अल्लाह ने उन्हें रूहानी व गअबी ताकते बख्शी थी। जिनके मानने । वालो की एक विशाल संख्या जिनको इस्लाम धर्म के लोग ही नहीं हिन्दू सिख आदि अन्य सभी धर्मो के लोग मानते है।
![]() |
मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से पेश की गई चादर। |
![]() |
सोनिया गांधी की ओर से पेश की गई चादर। |
![]() |
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से पेश की गई चादर। |
![]() |
.प्रधानमंत्री की ओर से पेश की गई चादर। |
![]() |
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से पेश की गई चादर। |
जयपुर। अजमेर में इन दिनों गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती का 809वा सालाना उर्स चल रहा है। जिसमें सभी राजनेताओं की ओर से दरगाह शरीफ में चादरे पेश की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य राजनेताओं की चादर के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, अशोक गहलोत व अरविंद केजरीवाल की ओर से दरगाह में चादर पेश की गई। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी की चादर दरगाह में पेश हुई थी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दरगाह अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 809वें वार्षिक उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर मंगलवार को पेश की थी। इस अवसर पर नकवी ने दरगाह परिसर में नवनिर्मित 88 शौचालयों के ब्लॉक का उद्घाटन किया जिससे यहाँ आने वाले जायरीनों विशेषकर महिलाओं को सहूलियत होगी। महिला जायरीनों के लिए नवनिर्मित रैन बसेरे का भी उद्घाटन किया। जिसमें लगभग 500 महिला जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था है। इन सुविधाओं का पहली बार दरगाह परिसर में निर्माण हुआ है। नकवी ने दरगाह अजमेर शरीफ के गेट नंबर 5 व गेस्ट हाउस के नवनिर्मित चौथे तल का उद्घाटन भी किया। उर्स में राजनेताओं की ओर से चादर पेश किए जाने का सिलसिला ए जान का सिलसिला लगातार जारी है। 17 फरवरी को ही महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस की ओर से चादर पेश की गई। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष बाबा अशरफ और सदस्य मोहम्मद फारुख आजम उपस्थित रहे। ख्वाजा के उर्स में सोनिया गांधी की ओर से अशोक गहलोत ने पेश की चादरः कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से गुरुवार को भेजी गई चादर लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर अजमेर पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा की दरगाह पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से चादर चढ़ाई। उन्होंने देश व ओर से चादर चढ़ाई। उन्होंने देश व प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, अश्क अली टांक, नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष (जयपुर)आदिल खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के लिए दरगाह में भीड़ के बीच विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। सैय्यद अब्दुल गनी गुर्देजी गांधी परिवार के खादिम हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भी बुधवार को सूफी संत हजरत ख्वाजा के अवसर पर अजमेर दरगाह में उनकी मजार पर चादर पेश की गई। मुख्यमंत्री की ओर से वक्फ बोर्ड चैयरमेन खानु खां बुधवाली चादर लेकर अजमेर स्थित दरगाह पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा साहब के दरबार में यह चादर पेश कर प्रदेश में अमन.चैन और खुशहाली की दुआ मांगी तथा अकीदत के फूल पेश किए। दरगाह पहुंचने पर बुधवाली सहित अन्य का स्वागत कर दस्तारबंदी की गई। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी अजमेर शरीफ को पेश की विशेष चादरः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें वार्षिक उर्स के मौके पर अपने नाम से दरगाह अजमेर शरीफ में विशेष चादर पेश की है। मुख्यमंत्री ने चादर पेश करते हुए दिल्ली और पूरे देश में रह रहे उनके अनुयायियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।