पॉपुलर फ्रंट डे पर कार्यकर्ताओं ने निकाला यूनिटी मार्च
देश के संसाधनों पर सबका अधिकार - मोहम्मद आलम
बारां। 17 फरवरी 2021 को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया बारां इकाई ने अपना 14 वां स्थापना दिवस मनायापॉपुलर फ्रंट के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलम ने बताया कि 'देश के लिए पॉपुलर फ्रंट के साथ' इस उनवान से स्थापना दिवस मनाया गया। 17 फरवरी 2007 को एक राष्ट्रीय आंदोलन की शक्ल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का उदय हुआ। जिसका मकसद भारत में बसने वाले तमाम लोगो के लिए समान आधिकार वाला नया भारत बनाना है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की सोच इस बात पर है कि साम्प्रदायिक फासीवाद पूरे देश के लिए खतरा है। पॉपुलर फ्रंट हमेशा सभी मजलूमों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। केंद्र सरकार के इशारे पर सरकारी जांच ऐजंसियां पॉपुलर फ्रंट के दफ्तरों पर छापामारी कर रही है, यह केंद्र सरकार की बौखलाहट का नतीजा है। हम लोग बिना किसी भेदभाव के लोगों की सेवा करते रहे हैं। वही रैली के लिए कार्यकर्ताओ की भीड़ सुबह 9 बजे से ही जुटने लग गई थी। मांगरोल दरवाजे से सुबह 10 से शुरू होकर शोपुरियांन मस्जिद, तालाबपाड़ा, मीट मार्केट, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, इंद्रा मार्केट, प्रताप चोक, धर्मादा चौराहा होते हुए अंजुमन चौराहा पर पहुंचकर फ्लेग होस्टिंग किया गया। फ्लेग होस्टिंग जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलम के द्वारा किया गया। इस रैली में पॉपुलर फ्रंट के केडर व आम जनता ने सेकड़ो की संख्या में बड़- चढ़ कर हिस्सा लिया।