ओपिनियन पोल के अनुसार पश्चिमी बंगाल में फिर बनेगी ममता सरकार

 


पश्चिमी बंगाल में आठ चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

        जयपुर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही न्यूज चैनल्स के ओपिनियन पोल आने शुरु हो गए हैं। एबीपी न्यूज-सी वोटर के अनुसार पश्चिमी बंगाल में ममता दीदी की पार्टी टीएमसी फिर से सरकार बना सकती है। पोल के मुताबिक टीएमसी को लगभग सभी क्षेत्रों में भाजपा से ज्यादा 148-164 सीटों पर जीतने की संभावना है जबकि 100 सीटों के आस-पास भाजपा जीत सकती है। कांग्रेस और वामदलों को पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनावों में झटका लग सकता है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को करीब 40 सीटें मिलने की संभावना है। भाजपा पश्चिमी बंगाल में सत्ता में आने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी हुई है, फिर भी सरकार बनाने के आस-पास भी पहुंचती नजर नहीं आ रही है। भाजपा को कांग्रेस और वामदलों का वोटर मिल सकता है लेकिन सरकार बनाना मुश्किल है। टीएमसी का वोट बैंक मजबूती से ममता बनर्जी के साथ जुड़ा हुआ है। टीएमसी के नेता जरूर पार्टी छोड़ रहे हैं लेकिन वोटर साथ में नहीं जा रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस एवं वामदलों का वोटर भाजपा की तरफ शिफ्ट होने की संभावना है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी भाजपा की ओर ज्यादा झुकाव रख रहे। दूसरी तरफ पश्चिमी बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव करवाने की घोषणा केन्द्रीय चुनाव आयोग ने कर दी है। आठ चरणों में विधानसभा चुनाव करवाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके कहा है कि 2 मई को मेरा पुरानी ट्वीट निकालकर देख लेना कि भाजपा 100 से ज्यादा सीट नहीं जीत सकती है। पश्चिमी बंगाल की जनता बंगाल की बेटी को ही पसंद करती है। वैसे भाजपा ने पश्चिमी बंगाल विजय करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। करीब करीब टीएमसी, वामदल, कांग्रेस के बड़े नेताओं की बड़ी संख्या को भाजपा में शामिल कर लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव की बागडोर अपने हाथ में ले रखी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अब तक कई सभाओं को सम्बोधित कर चुके हैं। भाजपा के इतने सब कुछ करने के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिम्मत से भाजपा का मुकाबला कर रही है और हर तरीके से जवाब देने की तैयारी में है।

Popular posts from this blog

इस्लामिक तारीख़ के नायक : पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु

दुआ के कबूल होने का वक्त और जगह

तिजारत में बरकत है