हुसैन पठान बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री
बारां। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान (अल्पसंख्यक मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की सहमति से बारां जिले के ग्राम बालदडा निवासी हुसैन पठान को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। भाजपा जिला प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बारां, झालावाड़, बूंदी, सवाईमाधोपुर जिले सिर्फ हुसैन पठान को प्रदेश की टीम में जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा भेसडा ने कहा कि हुसैन पठान पूर्व में दो बार जिला उपाध्यक्ष व महामंत्री व वर्तमान में बारां जिला वक्फ बोर्ड के चैयरमैन है। इस नियुक्ति पर जिला भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मजीद मलिक कमांडो, अजमेर दरगाह कमेटी चैयरमैन अमीन पठान, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती का आभार जताया है। हुसैन पठान की नियुक्ति पर वरिष्ठ जन कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, सारिका सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश विजय,यशभानु जैन, आनंद गर्ग,नरेश सिकरवार, राजेन्द्र नागर,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, महामंत्री ब्रह्मनाद शर्मा, हगोविंद जैन, शहर अध्यक्ष महावीर नामा, एससी मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम बेरवा, एस टी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद मीणा, ओबी सी मोर्चा अध्यक्ष ओम चक्रवर्ती, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश केरवालिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल मेहता आई टी सेल प्रमुख बद्री प्रसाद मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अशफ़ाक भय्याजी, हज कमेटी चैयरमैन माजिद सलीम, मदरसा बोर्ड पूर्व चैयरमैन बुन्दू मंसूरी,मकसूद अली, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक मांगरोल,माजिद राही,आबिद शेख, सईद अंसारी,इकबाल नेता, अल्ताफ हुसैन,इक़बाल रीगल, पप्पू नेता मुन्ना पठान, असलम मंसूरी, डॉ सगीर, अब्दुल कलाम,उमर वेल्डर, शहजाद खान, इस्माइल पटेल, तनवीर विवेक वर्दिनी, फरीद पठान, रफ़ीक़ भाई, अब्दुल सलाम कादरी, सलीम बेग, आसिफ मंसूरी, कमरुद्दीन मंसूरी, इदरीस भाई टेलर सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। बधाई देने वालों में मांगरोल मंडल अध्यक्ष डॉ. हमीद अंसारी, अंता देहात अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन अंसारी, शहर अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक, सीसवाली अध्यक्ष अन्नू टेलर, बारां शहर अध्यक्ष गयासुद्दीन सप्पू,नाहरगढ़ अध्यक्ष अख़लाक़ खान, अटरू अध्यक्ष कमरुद्दीन मंसूरी, शाहबाद अध्यक्ष आसिफ मंसूरी, केलवाड़ा अध्यक्ष ताहिर खान ने खुशी जाहिर की है।