सादिक खान दूसरी बार चुने गए लंदन के मेयर
नई दिल्ली: ब्रिटेन में सादिक खान ने लगातार दूसरी बार महापौर पद का चुनाव जीत लिया है।
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बस ड्राइवर के बेटे सादिक खान को मेयर चुना गया है. कड़े मुकाबले में उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी जैक गोल्डस्मिथ को हराया। लेबर पार्टी के सादिक लंदन के मेयर पद पर चुने जाने वाले पहले मुस्लिम हैं।
वह 2016 में भी महापौर पद के लिए चुने गए थे। खान लंदन के पहले मुस्लिम महापौर हैं। महापौर का चुनाव पिछले साल होना था लेकिन 2020 में कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था।
सादिक ने लेबर पार्टी के प्रत्याशी खान (51) ने कंजर्वेटिव पार्टी के शॉन बैली को शिकस्त दी है. खान को 1,206,034 वोट मिले जबकि बैली को 977,601 मतों से संतोष करना पड़ा।महापौर पद के लिए चुनाव गुरुवार को हुए थे और मतगणना शनिवार को रात भर चली।
खान पाकिस्तानी मूल के हैं और वह लेबर पार्टी से संसद के सदस्य रह चुके हैं।वह 2016 में महापौर पद के लिए चुने गए थे।खान लंदन के पहले मुस्लिम महापौर हैं खान ने कहा, 'लंदन वासियों ने पृथ्वी के सबसे महान शहर का नेतृत्व जारी रखने के लिए मुझमें जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं.'
उन्होंने महामारी के अंधकार भरे दिनों के बाद लंदन के भविष्य को उज्ज्वल और बेहतर बनाने के लिए काम करने का वादा किया।
सादिक खान को ब्रेग्जिट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आलोचक रहे हैं। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ मुस्लिम देशो के लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाए जाने का सादिक खान ने कड़ा विरोध किया था।
सादिक खान का परिवार पाकिस्तान से 1970 में लंदन आया था। उनका जन्म लंदन में ही हुआ। सादिक खान के सात भाई और एक बहन है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ लंदन से कानून में डिग्री हासिल की हुई है। उन्होंने ने वर्ष 1994 में क्रिश्चियन फिशर लीगल फर्म में ट्रैनी वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
ReplyForward |